फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब नहीं पहनी थी वर्दी तो फंदा लगाकर कैसे उठाई रिवाल्वर

Mon, 08 May 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
एएसआई वीरेंद्र। फाइल फोटो। - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
मुरथल थाना में एएसआई की मौत के मामले में उलझनें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एएसआई के बेटे ने भी मौत को हत्या बताते हुए कई बड़े सवाल उठाए हैं। फेसबुक पर स्टेटस अपडेट करने व आत्महत्या के समय में अंतर के बाद एएसआई बेटे ने सुसाइड नोट में लिखी अंग्रेजी पर ही सवाल खड़ा किया है। उसका कहना है कि उनके पिता को इतनी बेहतर अंग्रेजी आती ही नहीं थी। साथ ही आरोप लगाया है कि उनके पिता ने जब आत्महत्या के लिए फंदा लगाया था तो उन्होंने बाद में गोली कैसे मार ली। सादे कपड़ों में होने के चलते उनके पास रिवाल्वर होने पर भी संशय है। अगर रिवाल्वर कहीं अन्य जगह थी तो वह फंदा लगा पाने में असफल होने पर रिवाल्वर उठाकर वहीं पर गोली मारते। ऐसे मेें वह दोबारा गले में फंदा नहीं डालते। वहीं, मामले में दोनों आरोपियों ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई है।
विज्ञापन

यह है मामला
बता दें कि रोहतक के लाढ़ौत रोड के रहने वाले वीरेंद्र हरियाणा पुलिस में थानेदार (एएसआई) के पद पर नियुक्त था। वीरेंद्र फिलहाल लाइन हाजिर चल रहा था। दो मई की रात को मुरथल थाना में अपने कमरे में आया। सुबह करीब 10 बजे जब मुंशी उसे देखने गया तो वीरेंद्र फंदे पर लटका मिला। उसके सीने में गोली का निशान भी देखकर मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया था। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताकर तड़के करीब तीन बजे आत्महत्या करना स्वीकार किया था। वहीं, पुलिस ने उनकी फेसबुक पर अपडेट किए स्टेटस को आधार मानकर मुंशी के बयान पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व नप पार्षद विमल किशोर व उनके साथी राहुल के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया था।
मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
नितिन ने बताया कि उनके पिता महज दसवीं उत्तीर्ण थे। उन्हें अच्छी तरह से अंग्रेजी नहीं आती थी। ऐसे में अंग्रेजी के बेहतर शब्दों में स्टेटस अपडेट भी उनके मन में शंका खड़ी कर रही है। साथ ही स्टेटस अपडेट के टाइम ने भी उनकी शंका को प्रबल कर दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए, जिससे उन्हें भी न्याय मिल सके।
विज्ञापन

आरोपियों ने लगाई अग्रिम जमानत की याचिका
मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व पार्षद विमल किशोर व दूसरे आरोपी राहुल की तरफ से अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई है। वहीं, पुलिस उनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन उन्हें काबू नहीं किया जा सका है। दोनों आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 9 मई को होनी है।

एएसआई की मौत के मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। परिजनों के शंका को लेकर भी पुलिस विभिन्न तरह से तफ्तीश में जुटी है। दोनों आरोपियों की तरफ से अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की गई है। उनकी गिरफ्तारी को लगातार प्रयास जारी है।
विज्ञापन

-रामबीर, प्रभारी, थाना मुरथल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें