फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसडी की 11 कैंटीन में शराब बिक्री बंद, गोहाना में एक करोड़ की सेल बढ़ी

Mon, 08 May 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
कैंटीन में सामान लेने आए लोग। - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट व नेशनल हाईवे से 500 मीटर के दायरे में शराब बिक्री पर रोक लगाई तो प्रदेश की 11 सीएसडी कैंटीन में भी शराब की बिक्री बंद करनी पड़ी। इन कैंटीन में बने शराब के काउंटर पूरी तरह से सील कर दिए गए हैं। इससे गोहाना की कैंटीन में शराब की बिक्री ने अचानक उछाल मारा है, क्योंकि वह कैंटीन इस दायरे से बाहर आती है। वहां आसपास के जिलों के लोग शराब खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं और कैंटीन में शराब की बिक्री एक करोड़ रुपये तक बढ़ गई है।
विज्ञापन

दो करोड़ रुपये तक की बिक रही शराब
गोहाना कस्बे की सीएसडी कैंटीन से आसपास के जिलों के सैनिक व पूर्व सैनिक शराब खरीद कर ले जा रहे हैं। कैंटीन में मिलने वाली शराब के दाम बाजार के दाम से काफी कम हैं। इस कारण वहां पहले ही सैनिक व पूर्व सैनिक काफी संख्या में शराब खरीदने पहुंचते थे, लेकिन अब कई जिलों के सैनिक व पूर्व सैनिक वहां शराब खरीदने पहुंच रहे हैं, जिससे वहां आने वाला शराब का कोटा एक सप्ताह भी नहीं चल पाता है। कैंटीन के एक कर्मी ने बताया कि पहले जहां लगभग एक करोड़ रुपये की शराब की बिक्री महीने में होती थी, वहीं अब यह बढ़कर दो करोड़ तक पहुंच गई है।
इन कैंटीन में बंद हुई शराब की बिक्री
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिन कैंटीन में शराब की बिक्री बंद कर सील किया गया। उनमें पिपली, करनाल, पानीपत, कैथल, जींद, भिवानी, बाढड़ा, रेवाड़ी, कोसली, रोहतक व सोनीपत की कैंटीन शामिल हैं। यह सभी कैंटीन स्टेट या नेशनल हाईवे के 500 मीटर के दायरे में आती हैं, जिससे वहां शराब बिक्री पर रोक लगी है।
विज्ञापन

कैंटीन में अब ब्रांडेड आइटम भी मौजूद
सीएसडी कैंटीन में जहां शराब की बिक्री में एकाएक बढ़ोतरी हुई है, वहीं कैंटीन में ब्रांडेड आइटम आने से भी लोगों का रुझान बढ़ा है। कैंटीन में सामान लेने आए बुजुर्ग बलजोर मलिक, सुनीता रानी, दीपक, सुनील, कमलेश, राजकुमार आदि पूर्व सैनिक व उनके परिवार के लोगों ने बताया कि पहले कैंटीन में ब्रांडेड आइटम कम मिलते थे। अब हर ब्रांड का सामान मिल रहा है। इस कारण वह पूरा सामान कैंटीन से लेते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें