फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नपा के 17 वार्डों के विकास कार्यों के टेंडर अनफ्रीज

Thu, 24 Jul 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। शहर के 17 वार्डों में 50-50 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लिए लगाए गए टेंडर अब अनफ्रीज हो गए हैं। एक्सईएन के वेरिफिकेशन और साइन करने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। मंगलवार को सभी टेंडर ओपन होकर ठेकेदारों को अलॉट कर दिए गए। इसके बाद प्रत्येक वार्ड में रुके हुए विकास कार्यों को तेजी देने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पूर्व में एक्सईएन की छुट्टी के कारण टेंडरों का वेरिफिकेशन नहीं हो सका था जिसके चलते निदेशालय ने सभी 17 टेंडरों को फ्रीज कर दिया था। इस वजह से विकास कार्यों की प्रक्रिया रुक गई थी। पार्षदों ने नाराजगी जताई थी।
वार्ड पार्षदों ने एसडीएम प्रवेश कादियान को इस संबंध में शिकायत देकर जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि वे लंबे समय से इन टेंडरों की मांग कर रहे हैं लेकिन अधिकारी बार-बार बहाने बनाकर प्रक्रिया को रोक रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र कादियान ने भी आम बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि प्रत्येक वार्ड में बराबर बजट के तहत विकास कार्य कराए जाएं। अब टेंडरों के अलॉट होने से शहरवासियों को लंबे समय से रुकी हुई सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है।


सभी औपचारिकताएं हुईं पूरी : सचिव

नगर पालिका सचिव प्रदीप खर्ब ने बताया कि अब सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने टेंडर अनफ्रीज करवाए और प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में गलियों के निर्माण, नालियों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट लगाने, इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने व अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के कार्य जल्द शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें