फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नियमित हुई काॅलोनियों में गली निर्माण के लिए खोला टेंडर, आज कागजों की होगी जांच

Wed, 07 Feb 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। शहर में नियमित हुई चार कॉलोनियों में गली निर्माण के लिए नगरपालिका की ओर से टेंडर खोला गया। हालांकि अभी किसी भी एजेंसी को टेंडर आवंटित नहीं किए गए। वीरवार को सभी एजेंसियों के कागजातों की जांच की जाएगी। नियम व शर्तों को पूरा करने वाली एजेंसियों को ही नियमानुसार टेंडर आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से चार कॉलोनियों में 7 करोड़ रुपये की लागत से गलियों व नालियों का निर्माण करवाया जाना है। इसके लिए नगरपालिका ने टेंडर लगाए थे। जिन कॉलोनियों में गलियों का निर्माण होना है इनमें बसंत विहार एक्सटेंशन, पंचवटी कॉलोनी, हनुमान नगर, शिव कॉलोनी शामिल हैं। इन कॉलोनियों में लोग विकास कार्यों को तरस रहे थे। इनमें न तो गलियों का निर्माण किया जा रहा था और पहले बन चुकी गलियों को रिपेयर भी नहीं करवाया जा रहा था। ऐसे में इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को खाली प्लाॅटों में दूषित पानी को छोड़ा जा रहा है। अब इन कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू होंगे जिसके बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।

हनुमान नगर में सबसे ज्यादा होगा खर्च

नगरपालिका की ओर से चारों कॉलोनियों का अलग-अलग एस्टीमेट तैयार किया गया है। जिसके तहत हनुमान नगर में सर्वाधिक राशि खर्च की जाएगी। हनुमान नगर में गलियों व नालियों के निर्माण पर 2 करोड़ 10 लाख 92 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा पंचवटी कॉलोनी में 2 करोड़ 10 लाख 44 हजार रुपये, बसंत विहार एक्सटेंशन में 1 करोड़ 26 लाख 54 हजार, शिव गार्डन कॉलोनी फाटक पार में 1 करोड़ 31 लाख 97 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


वजन
सरकार ने शहर में अवैध से वैध हुई चार कॉलोनियों में गली निर्माण के लिए टेंडर जारी किए गए थे। बुधवार को टेंडर खोल दिए गए हैं। अधिकारी अब एजेंसियों के कागजात जांच कर रहे हैं। नियम पूरा करने वाली एजेंसियों को काम अलाट कर जल्द गलियों का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-पवित्र गुलिया, सचिव, नगरपालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें