फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किरायेदार महिला पर जेवर और नकदी चोरी करने का आरोप

Wed, 08 Apr 2026 06:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। दातौली गांव की रहने वाली महिला ने किरायेदार पर गहने और नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत थाना बड़ी में दी है। झारखंड के रामगढ़ जिले के गांव पतरातु फिलहाल दातौली निवासी संध्या ने बताया कि उन्होंने 1 मार्च से सविता नाम की महिला को अपने मकान में किराये पर रखा था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार 5 मार्च को दिन के समय उक्त महिला बिना बताए कमरा छोड़कर चली गई। जब उसने घर में सामान की जांच की तो तीन सोने की अंगूठी, सोने का लॉकेट, चांदी की अंगूठी, चांदी की पाजेब, 50 हजार रुपये व कपड़ों से भरा सूटकेस गायब था।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि घटना के समय वह कंपनी में काम पर गई हुई थी। उनके पति और बच्चे घर पर नहीं थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें