फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिल्ली ब्रांच नहर में डूबा किशोर, तलाश में जुटी टीम

Mon, 06 May 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
रमन।
विज्ञापन
गन्नौर। गांव बली कुतुबपुर के पास पश्चिमी यमुना लिंक दिल्ली ब्रांच नहर में पैर फिसलने से किशोर डूब गया। सूचना मिलने पर इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) भौंडसी व एनडीआरएफ की टीम और प्रशासन के गोताखोर मौके पर पहुंचे। तलाश की जाने लगी लेकिन किशोर का पता नहीं चला।
विज्ञापन

गोताखोरों ने 15 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक नहर में डूबे रमन की तलाश की लेकिन दिल्ली ब्रांच काफी गहरी होने के कारण कुछ पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने के बाद विधायक निर्मल चौधरी व एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर भी मौके पर पहुंचे। विधायक ने अधिकारियों से तलाश अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए और रमन के परिजनों से बातचीत उनका ढांढस बंधाया।
रविवार को बली कुतुबपुर गांव निवासी रमन (15) अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर सुबह दौड़ लगाने गया था। रमन दौड़ लगाने के बाद सरढ़ाणा पुल के पास नहर में हाथ-पांव धोने लगा। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया। उसी दौरान उनके साथियों ने बचाव के लिए शोर भी मचाया, लेकिन कोई व्यक्ति नहीं मिला। उसके बाद रमन के दोस्त खुबडू झाल चौकी में गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुला कर रमन को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को भी रमन का सर्च अभियान जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें