फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़खानी, मारपीट और तोड़फोड़ मामले के दो आरोपी गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में युवती से छेड़खानी करने व विरोध करने पर मारपीट कर उनके घर में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है। जिनमें मामले का मुख्य आरोपी दीपांशु व उसका साथी रोहित शामिल है। वहीं शनिवार को घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें दबंगई कर रहे युवक दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

टीचिंग का कोर्स करने वाली सेक्टर-27 थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती ने बताया था कि 2 व 3 जून को पड़ोस में रहने वाले दीपांशु नाम के युवक ने उससे छेड़खानी व अभद्रता की थी। उसने घटना के बारे में परिजनों को बताया था। जिस पर वीरवार शाम जब वह घर पर अकेली थी तो दीपांशु अपने 20-25 साथियों के साथ बाइकों पर उसके घर आया था। लाठी-डंडे व तेजधार हथियार लेकर आए युवकों के सामने दीपांशु ने उसका हाथ पकड़कर अभद्रता करते हुए छेड़खानी की थी। उसे बाहर की तरफ घसीटने का प्रयास किया था। जिस पर वह उनसे छुड़ाकर कमरे में घुस गई थी। आसपास के लोगों के आने पर दीपांशु व उसके साथियों ने पड़ोसियों के साथ भी गाली-गलौज की थी। उन्होंने उनके घर में तोड़फोड़ कर वाशिंग मशीन, एसी, कूलर, मुख्य दरवाजा तोड़ दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी दीपांशु व उसके साथी शहर के रहने वाले रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
वीडियो में फरसे व डंडे लिए दिख रहे आरोपी
युवती के घर पर हमले का लोगों ने वीडियो बना लिया था। शनिवार को वह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो को देखकर लगता है कि हमलावरों को खाकी या कानून का कोई खौफ नहीं था। वीडियो में हाथों में फरसा लेकर युवक लोगों को डरा रहे हैं। वह छात्रा के घर पर तोड़फोड़ कर रहे हैं। वहीं कुछ डंडों से एसी व जरूरी सामान में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
युवती के घर आकर छेड़खानी, तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अन्य की तलाश जारी है। उनके बारे में पता लगाकर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

दर्पण सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें