फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्टार्टअप समिट में 14 टीमों का चयन कर दिए ऑफर लेटर

Fri, 22 Sep 2023 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 40- एआईसी आईआईटी दिल्ली की तरफ से सोनीपत स्टार्टअप समिट एडिशन 2.0 में भारत से एआईसी आईआईटी
विज्ञापन
अटल इंक्यूबेशन सेंटर आईआईटी दिल्ली सोनीपत के स्टार्टअप सबमिट एडिशन 2.0 का समापन, 14 टीमें चयनित
विज्ञापन

फोटो 40- एआईसी आईआईटी दिल्ली की तरफ से सोनीपत स्टार्टअप समिट एडिशन 2.0 में भारत से एआईसी आईआईटी दिल्ली इंक्यूबेशन सेंटर में इनक्यूबेटर होने के लिए चयनित 14 टीमें। स्रोत : संस्थान संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। अटल इंक्यूबेशन सेंटर आईआईटी दिल्ली सोनीपत इनोवेशन फाउंडेशन में दो दिवसीय सोनीपत स्टार्टअप समिट का शुक्रवार को समापन हो गया। जिसमें देश से कृषि, कपड़ा, फूड टेक, उत्पादन क्षेत्रों में स्टार्टअप से इनोवेटिव आइडियाज मांगे गए थे। इसमें 30 से ज्यादा टीमों को चयनित किया गया था।
विज्ञापन

पहले दिन चयनित टीमों के संस्थापक, सह संस्थापक और सदस्यों का चंडीगढ़ एंजेल नेटवर्क्स के संस्थापक विनीत की तरफ से बूट कैंप किया गया ताकि वह अंतिम दिन होने वाले पिचिंग सत्र में खुद को प्रस्तुत कर सकें। शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, एमएसएमई के संस्थापक व निदेशक और अन्य उद्योगों से पहुंचे 1200 से ज्यादा लोग शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में टेक्सटाइल मिनिस्ट्री के डिप्टी मिशन डायरेक्टर सौरभ मुखर्जी, नलिन कोहली, एफआईटीटी आईआईटी दिल्ली के सीओओ कर्नल नवीन गोपाल, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर राजेन्द्र स्वरूप, यस बैंक से अविनाश धुपल बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। दिनभर चले विभिन्न राउंड में टीमों ने अपने आइडिया प्रस्तुत किए। अंत में एआईसी आईआईटी दिल्ली की कमेटी व ज्यूरी मेंबर ने 14 टीमों को चयनित कर उन्हें अटल इंक्यूबेशन सेंटर आईआईटी दिल्ली में इनक्यूबेट होने के लिए ऑफर लेटर प्रदान किया।
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक पांडे व समन्वयक मनवीन सिंह चड्ढा, परियोजना अधिकारी कीर्ति ने सभी टीमों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन फिट के फेलो सत्या एवं गणेश ने सफलतापूर्वक किया।

फोटो 40- एआईसी आईआईटी दिल्ली की तरफ से सोनीपत स्टार्टअप समिट एडिशन 2.0 में भारत से एआईसी आईआईटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें