फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी पर जाकर टीम ने की जांच, समाधान के लिए किया मंथन

विज्ञापन
लघु सचिवालय में आरओबी पर सड़क धंसने के मामले में अधिकारियों संग बैठक करते डीसी ललित सिवाच। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना रोड आरओबी (रोड ओवरब्रिज) पर सड़क धंसने के मामले में सोमवार शाम को तकनीकी इंजीनियरों की टीम के साथ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान पुख्ता समाधान के लिए मंथन किया गया। अंधेरा होने के कारण मंगलवार को दोबारा तकनीकी इंजीनियरों की टीम जांच करेगी। इस दौरान पानी निकासी के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो सके।
विज्ञापन

इससे पहले डीसी ललित सिवाच ने आरओबी पर सड़क धंसने के मामले में संज्ञान लेते हुए लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क धंसने के मामले में किसी प्रकार की देरी व लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी अधिकारी मिलकर इसकी पूरी जांच करके सड़क का निर्माण करें। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन आदित्य देशवाल को निर्देश दिए कि वह विशेषज्ञों के साथ सड़क का निरीक्षण करें और तकनीकी समस्याओं को दूर करके पानी के उचित निस्तारण की व्यवस्था की जाए। इसके बाद सोमवार शाम मुरथल विवि के सिविल इंजीनियर विभाग से प्रो. डॉ. धीरज व डॉ. अतुल कुमार आरओबी पर निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मुरथल यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड तकनीकी इंजीनियरों को भी बुलाने का निर्णय हुुआ। मंगलवार सुबह रिटायर्ड इंजीनियर जांच करने पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क धंसने के मामले में रिपोर्ट तैयार करने के बाद सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। सड़क निर्माण में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के ब्रिज इंजीनियरों का भी सहयोग लिया जाएगा। आरओबी पर निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन आदित्य देशवाल, एनएचएआई के डीजीएम आनंद दहिया, नगर निगम के एक्सईएन निजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें