सोनीपत। विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार सोमवार को जिले के राजकीय विद्यालयों में भारतीय भाषा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 8 जून तक लगने वाले शिविर में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी खेल-खेल में भारतीय भाषा व अक्षरों का ज्ञान अर्जित करेंगे।
खंड शिक्षा अधिकारियों के निर्देश पर नई शिक्षा नीति के तहत सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्राचार्य व प्रबंधकों की ओर से उचित प्रबंध कराए गए हैं, ताकि शिक्षक विद्यार्थियों को बेसिक गतिविधियाें के साथ चित्र बनाना सहित अक्षर ज्ञान का अभ्यास करवा सकें। शिविर रोजाना सुबह 8 से 12 बजे तक लगेगा।
मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भारतीय भाषा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि सेवानिवृत्त कर्नल अशोक मोर ने किया। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनिया मोर, नरेंद्र भारतीय ने शिरकत की।
प्राचार्य सुमन शर्मा ने शिविर का नेतृत्व किया। सोनिया मोर ने छात्राओं को हरियाणवी भाषा, खानपान रहन-सहन व लोक संस्कृति के बारे में जानकारी दी। अशोक मोर ने छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। नरेंद्र भारतीय ने भारत की संस्कृति के बारे में बताया। मंच संचालन दर्शन कुमारी ने किया। शिविर में नोडल अधिकारी किरण बाला, रितुराज, कांता हुड्डा, मीनाक्षी, योगिता मौजूद रहीं।
वहीं गढ़ी ब्राह्मणान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भारतीय भाषा प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को खेल-खेल में हिंदी भाषा के प्रयोग को समझाया गया। प्राचार्य अतुल खट्टर ने बताया कि भाषीय शिविर में अध्यापकों ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य ने बताया कि 8 जून तक शिविर 4 घंटे का रहेगा। इसमें विद्यार्थियाें को प्रतिदिन की नई गतिविधियों का अभ्यास करवाया जाएगा। शिविर में जगबीर सिंह, सुनीता, प्रिया, अशोक, रेखा, सोमवती, भूपेंद्र, हरेंद्र, अंश, पंकज मौजूद रहे।
फोटो 25- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भारतीय