फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आपदा प्रबंधन के बारे में शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Sat, 21 Feb 2026 06:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के बिट्स मोहाना में आयोजित युवा आपदा मित्र योजना के तहत प्र​शिक्षण ​​शिविर के दौरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से बिट्स मोहाना में युवा आपदा मित्र योजना प्रशिक्षण शिविर में 150 शिक्षकों को छह दिन से आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, आत्मविश्वास व आपदा प्रबंधन संबंधी दक्षता का विकास करना है।
शनिवार को आयोजित विशेष सत्र में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सुनीता ने प्राथमिक उपचार एवं आपात सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राज्य टीम से शिवम व सोहन ने स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों, अनुशासन एवं नेतृत्व विकास पर मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक राजीव आंतिल के नेतृत्व में आयोजित शिविर में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी विनीत कादियान ने बताया कि आपदाएं भले ही अचानक आती हों लेकिन प्रभावी तैयारी से जनहानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि युवा आपदा मित्र आपदा की स्थिति में घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने में सक्षम होंगे और पेशेवर सहायता के पहुंचने तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह कार्यक्रम आपदा-प्रतिरोधी समाज के निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम है।
विज्ञापन

शारीरिक प्रशिक्षण, टीम बिल्डिंग गतिविधियां एवं व्यावहारिक अभ्यासों ने शिक्षकों में आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। शिविर का समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें