फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीआई बिल्डर कंपनी के चेयरमैन ने बागवानी मैनेजर से की गाली-गलौच तो निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली (सोनीपत)। टीडीआई बिल्डर कार्यालय में नियुक्त बागवानी मैनेजर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी ने टीडीआई बिल्डर कंपनी के चेयरमैन पर उनके पति के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। जिसके चलते उनके पति ने कार्यालय में जहर खा लिया। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर टीडीआई चेयरमैन के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-23 निवासी सुमित्रा ने पुलिस को बताया कि उनके पति नरेश कुमार (60) टीडीआई में बागवानी मैनेजर थे। वह करीब 14 साल से टीडीआई में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके पति के साथ टीडीआई के चेयरमैन डीएन तनेजा ने गाली-गलौच किया। उनके पति करीब दस दिन से छुट्टी पर थे। उसके बावजूद उन्हें कार्यालय में बुलाया गया। जहां पर उनसे किसी कागजात पर हस्ताक्षर करने को दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही मारने की धमकी भी गई। सोमवार को उनके साथ हुई गाली-गलौज के बाद उनके पति ने जहर खा लिया। अचानक उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें साथी कर्मियों ने उन्हें बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कर लिया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में सुमित्रा के बयान पर चेयरमैन के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तीन माह से वेतन नहीं देने का आरोप
महिला ने तीन माह से उनके पति का वेतन भी नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि तबियत खराब होते उन्हें उनके पति को पौधे खरीदने को भेजा गया था। उन पर जल्द पौधे लगवाने का दबाव भी बनाया गया। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

----
टीडीआई कंपनी में कार्यरत व्यक्ति ने जहर खाकर जान दी है। उनकी पत्नी ने बिल्डर कंपनी के चेयरमैन पर आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें