फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रूनेट मशीन से टीबी जांच को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में ट्रूनेट मशीन पहुंचने पर सैंपलों की टेस् - फोटो : Archive
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र के उपमंडल नागरिक अस्पताल में ट्रूनेट मशीन के माध्यम से उन्नत जांच सुविधा शुरू कर दी गई है। नई व्यवस्था लागू होने के साथ ही पांच दिन में 17 मरीजों के सैंपल की जांच की गई। इसमें दो मरीजों में टीबी संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

अभी तक मरीजों की प्रारंभिक स्तर पर जांच के बाद आगे की पुष्टि और दवा प्रतिरोध संबंधी जांच के लिए उन्हें शहर भेजना पड़ता था। इससे जांच प्रक्रिया लंबी हो जाती थी। नई मशीन शुरू होने के बाद अब जांच और उपचार प्रक्रिया को तेज करने में मदद मिलेगी।
ट्रूनेट मशीन के जरिए मरीज के सैंपल की जांच कर कम समय में यह पता लगाया जा सकता है कि मरीज टीबी से संक्रमित है या नहीं। इससे दवा-प्रतिरोधी मामलों की पहचान शुरुआती स्तर पर करने में सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने से समय पर उपचार शुरू करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन




जांच और इलाज में आएगी तेजी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार टीबी नियंत्रण में सबसे अहम भूमिका समय पर जांच और तुरंत उपचार शुरू करने की होती है। ट्रूनेट मशीन के शुरू होने से मरीजों को अनावश्यक इंतजार और बाहर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।
वर्जन



ट्रूनेट मशीन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर जांच में तेजी आने पर मरीज को जल्द इलाज दिया जा सकेगा। इसकी अब अस्पताल में सुविधा मिलने पर लोगों को सोनीपत या कहीं और जान की परेशानी से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

-डाॅ. जितेंद्र रंगा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, उपमंडल नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें