फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बड़वासनी में हाईवे चालू, गोहाना व दिल्ली कॉरिडोर को मिली रफ्तार

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव बड़वासनी के पास एनएच-352ए के निर्मित एलिवेटेड रोड पर लाइट लगाने के कार्य - फोटो : Archive
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए पर गांव बड़वासनी के पास निर्मित 600 मीटर लंबे एलिवेटेड हाईवे के एक हिस्से को यातायात के लिए खोल दिया गया है। इससे गोहाना की ओर जाने वाले वाहन सीधे एलिवेटेड मार्ग से गुजर रहे हैं। एनएचएआई के अनुसार शेष निर्माण और मरम्मत कार्य अंतिम चरण में है और इसे इसी माह के अंत तक पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह एलिवेटेड हाईवे पश्चिमी यमुना नहर के ऊपर 26 पिलरों पर बनाया गया है। इसका उद्देश्य एनएच-352ए और एनएच-334पी को सीधे जोड़ना है। इसके शुरू होने से गोहाना, सोनीपत और दिल्ली की दिशा में आवागमन करने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
एनएच-334पी पहले से दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) से जुड़ा हुआ है। ऐसे में यह नया लिंक हरियाणा और दिल्ली के बीच यातायात को और अधिक सुगम बनाएगा।
विज्ञापन

799 करोड़ की परियोजना से मजबूत होगी कनेक्टिविटी : एनएचएआई द्वारा मुरथल जीटी रोड से गोहाना तक विकसित इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 799 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। कामी चौक से बड़वासनी तक छह किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर को पहले ही यातायात के लिए खोला जा चुका है। इससे यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आई है। ग्रीनफील्ड एनएच-352ए परियोजना के तहत गोहाना-जींद खंड पहले से चालू है, जबकि सोनीपत-गोहाना खंड भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।

फोटो : सोनीपत के गांव बड़वासनी के पास एनएच-352ए के निर्मित एलिवेटेड रोड पर लाइट लगाने के कार्य - फोटो : Archive

फोटो : सोनीपत के गांव बड़वासनी के पास एनएच-352ए के निर्मित एलिवेटेड रोड पर लाइट लगाने के कार्य - फोटो : Archive

फोटो : सोनीपत के गांव बड़वासनी के पास एनएच-352ए के निर्मित एलिवेटेड रोड पर लाइट लगाने के कार्य - फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें