फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खरखौदा में ट्रूनेट मशीन से टीबी की जांच शुरू

Tue, 16 Jun 2026 06:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा ​स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में ट्रुनेट मशीन पहुंचने पर सैंपलों की टे​
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजंसी
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र में टीबी नियंत्रण अभियान को मजबूती देने की दिशा में उपमंडल नागरिक अस्पताल में (फर्स्ट रेफरल यूनिट) में ट्रूनेट मशीन के माध्यम से उन्नत जांच सुविधा शुरू कर दी गई है। नई व्यवस्था लागू होने के साथ ही पांच दिन में 17 मरीजों के सैंपल की जांच की गई। इनमें दो मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार टीबी नियंत्रण में सबसे अहम भूमिका समय पर जांच और तुरंत उपचार शुरू करने की होती है। ट्रूनेट मशीन के शुरू होने से मरीजों को अनावश्यक इंतजार और बाहर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
ट्रूनेट मशीन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर जांच में तेजी आने पर मरीज को जल्द इलाज दिया जा सकेगा। इसकी अब अस्पताल में सुविधा मिलने पर लोगों को सोनीपत या कहीं और जाने से निजात मिलेगी। -डाॅ. जितेंद्र रंगा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, उपमंडल नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें