फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी नहीं होगी बर्दाश्त : कृषि मंत्री

Tue, 16 Jun 2026 05:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों को दिए खाद वितरण पर निगरानी रखने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए स्पष्ट किया कि खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमित बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों के हितों से खिलवाड़ पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद वितरण पर लगातार निगरानी रखी जाए। किसानों को निर्धारित दरों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने खाद बिक्री के दौरान अपनाई जा रही टैगिंग व्यवस्था की भी गहन जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


20 जून से गांव-गांव पहुंचेगी किसान कल्याण रथ यात्रा

किसानों को सरकारी योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों और कृषि क्षेत्र की नवीनतम जानकारियों से जोड़ने के लिए 20 जून से किसान कल्याण रथ यात्रा शुरू की जाएगी। इस विशेष अभियान के तहत प्रत्येक वैन रोजाना पांच गांवों में जाएगी और किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं की जानकारी देगी। अधिक से अधिक किसानों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जिले में एक से अधिक वैन संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


पैक्स समितियों को मिलेगा खाद का प्राथमिक आवंटन

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को समय पर और सुगमता से खाद उपलब्ध कराने के लिए पैक्स समितियों की भूमिका को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि उपलब्ध खाद का कम से कम 60 प्रतिशत हिस्सा पैक्स समितियों को आवंटित किया जाए ताकि सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों को बिना किसी बाधा के उर्वरक मिल सके। बैठक में खरीफ सीजन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें