फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राजकीय व निजी विद्यालयों से वसूला जाएगा कर, तैयार की जा रही सूची

Fri, 08 Mar 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद अब राजकीय व निजी स्कूलों से भी कर वसूल करेगा। इसके लिए ऐसे स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है, जिन पर कर बकाया है। उन स्कूलों को कर जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। कर जमा नहीं कराने पर स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद गोहाना के अधिकारियों ने शहर के घरेलू, सरकारी व औद्योगिक क्षेत्र को कर के लिए चिह्नित किया है। जिन उपभोक्ताओं का कर बकाया है, उनकी सूची तैयार कर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नप की तरफ से पांच सरकारी विभागों के नाम नोटिस जारी किए गए हैं। जिनका कई सालों का कर बकाया है। इसके बाद अब सरकारी व निजी स्कूलों के कर की जांच की जा रही है। यदि सरकारी व निजी स्कूलों का कर बकाया है तो उनको नोटिस जारी किए जाएंगे। विभाग के अधिकारियों के अनुसार शहर में सरकारी व निजी 24 स्कूल हैं। जिनके कर की जांच की जा रही है।
वर्जन
नगर परिषद ऐसे स्कूलों की सूची तैयार कर रहा है, जिनका कई वर्षों का कर बकाया है। इन स्कूलों को कर जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। कर जमा नहीं कराने पर विभागों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें