फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सिलाना में समारोह के दौरान प्रतिभाओं को मिला सम्मान

Mon, 15 Jun 2026 03:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव सिलाना में आयोजित समारोह के दौरान प्रतिभाओं को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सिलाना में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव की उन प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मानित करना रहा जिन्होंने शिक्षा, प्रशासन, न्यायपालिका, सेना, चिकित्सा, खेल तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए गांव के लोगों की ओर से समिति का गठन किया गया था। समिति ने बिना किसी व्यक्तिगत प्रचार या राजनीतिक मंच के केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करने को प्राथमिकता दी। समारोह के दौरान सम्मानित अतिथियों और प्रतिभाओं का पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया।

ये प्रतिभाएं रहीं मौजूद
आईएएस विक्रम दहिया, डायरेक्टर जितेंद्र दहिया, डाॅ. भीम सिंह दहिया, लक्ष्मी नारायण दहिया, श्रीनिवास वशिष्ठ, डीजीपी जगदीप दहिया, ब्रिगेडियर कर्नल अशोक, बीडीपीओ महेंद्र सिंह, जज मुकेश कुमार, जज अनिल दलाल, तहसीलदार हरपाल, डाॅ. परविंदर दहिया, शिखा दहिया, उपासना दहिया, जज सोनिया सांगवान, ज्वाइंट डायरेक्टर नीतू धनखड़, ज्वाइंट कमिश्नर नीलम दहिया, मनजीत मलिक, कुसुम दहिया, दिव्या दहिया, हेमा दहिया, कीर्ति दहिया, तहसीलदार राजकुमार सहित अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें