फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सूर्य नमस्कार अभियान, योग प्रशिक्षण आज से

Sat, 17 Jan 2026 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्वामी विवेकानंद जयंती से महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती (12 फरवरी) तक हरियाणा योग आयोग की ओर से सूर्य नमस्कार अभियान-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रामअवतार ने बताया कि सूर्य नमस्कार अभियान के दौरान जिले में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अलग-अलग विभागों के लिए तिथियां निर्धारित की हैं। इसका लक्ष्य प्रत्येक जिले में न्यूनतम एक लाख प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार से जोड़ना है।
इसमें योग व्यायामशालाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य विभागों के सहयोग से प्रतिभागियों का पंजीकरण कराया जाएगा। 16 जनवरी को योग व्यायामशालाओं, 17 जनवरी को आयुष वेलनेस सेंटर, आयुष डिस्पेंसरियों, पुलिस लाइन, सेना, अर्धसैनिक बल केंद्रों में, 19 से 21 जनवरी तक खेल विभाग में कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

22 व 27 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग, 28 व 30 जनवरी को लघु सचिवालय, 2 से 4 फरवरी तक प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, आईटीआई, 5 से 7 फरवरी तक उच्चतर शिक्षा विभाग, 9 व 10 फरवरी को जेल विभाग, 11 फरवरी को नगर निगम, बैंकों, महिला एवं बाल विकास विभाग व 12 फरवरी को आर्य समाज व गुरुकुल में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें