फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अनियमित कॉलोनियों का सर्वे शुरू, 10 दिन में होगा पूरा

Fri, 08 Dec 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। क्षेत्र में पांच कॉलोनियों को नियमित करने के बाद अब अन्य कॉलोनियों को नियमित करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र की बाहरी कॉलोनियों का सर्वे 10 दिन में पूरा किया जाएगा। जिसमें कॉलोनियों का क्षेत्र, आवास क्षेत्र व अन्य औपचारिकताओं को सूची तैयार कर कर्मचारी नप कार्यालय में जमा कराएंगे।

कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने बताया कि मुख्यालय की तरफ से शहर की कॉलोनियों की सूची मांगी गई है। जिसमें कर्मचारी कॉलोनियों की ड्राइंग बनाकर तैयार करेंगे और कॉलोनियों को नियमित करने वाली औपचारिकताओं के अनुसार सूची तैयार करेंगे। इस फाइल को मुख्यालय में भेजा जाएगा। जो कॉलोनियां औपचारिकताओं को पूरा करेगी उनको नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 17 कॉलोनियों को नियमित करने की चल रही है प्रक्रिया

नप की तरफ से 17 कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया चल रही है। इनमें मीनाक्षी कॉलोनी पार्ट-दो, बनभौरी माता कॉलोनी, गोवर्धन कॉलोनी, ज्योतिबा फुले कॉलोनी, एकता कॉलोनी व देवीपुरा कॉलोनी एक्सटेंशन, मीनाक्षी कॉलोनी पार्ट-एक व दो, गुढ़ा कालोनी एक, गुढ़ा कॉलोनी दो, आदर्श नगर, आर्य नगर एक्सटेंशन, विष्णु नगर एक्सटेंशन, आदर्श नगर-दो कॉलोनी, राम नगर-दो कॉलोनी, ग्रेन मार्केट कॉलोनी, श्री राम शरण कॉलोनी-एक, श्री राम शरणम कॉलोनी-दो, बलराज एवं चौपड़ा काॅलोनी एक्सटेंशन शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें