फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कॉलोनियों के 1005 घरों में सर्वे, 34 में लार्वा तो तीन बुखार के मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जीवन नगर में डेंगू पीड़ित की दिल्ली में मौत होने के बाद से स्वास्थ्य अधिकारी सतर्क हैं। ऐसे में विभाग की 10 टीमों ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को एंटी लार्वा गतिविधियां जारी रखी। इस दौरान जीवन नगर, तारा नगर व सुजान सिंह पार्क कॉलोनी में डोर-टू-डोर सर्वे किया। इस दौरान 1005 घरों में जाकर टीमों ने पानी से भरे बर्तनों, ड्रम, टंकियों व हौज में लार्वा चेक किया। इस दौरान टीमों को 34 घरों में लार्वा मिला। सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही बुखार के तीन मरीज मिले हैं। मलेरिया जांच के लिए मरीजों के रक्त के नमूने लिए और डेंगू की जांच कराने के लिए नागरिक अस्पताल में नमूने देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात यह है कि बुधवार को कोई भी मरीज डेंगू पीड़ित नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सर्वे के दौरान लोगों को समझाया कि डेंगू से बचाव के लिए हर रविवार सूखा दिवस जरूर मनाएं। इस दौरान कूलरों, मटकों, गमलों की सफाई करें। इनमें पानी खड़ा न रहने दें। जब तक हम सभी जागरूक नहीं होंगे, तब तक बीमारी पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता। नागरिक अस्पताल की दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 206 में डेंगू जांच लैब है। वहां जाकर मरीज डेंगू की जांच जरूर कराएं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनविता कौशिक ने बताया कि तीन कॉलोनियों के जिन 34 घरों में लार्वा मिला है, उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। अब उन्हीं घरों में 15 दिन के बाद फिर से लार्वा चेक किया जाएगा। अगर दोबारा से लार्वा मिला तो घर के मालिक पर जुर्माना किया जाएगा। डोर-टू-डोर सर्वे अभियान वीरवार को भी जारी रहेगा। अभियान के तहत लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें