फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरखौदा नपा के पूर्व उपाध्यक्ष के बेटे ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली ०ारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे युवक के परिजन व अन्य लोग। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खरखौदा । नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अजीत सैनी के बेटे ने बुधवार को पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने घर के अंदर कमरे में घटना को अंजाम दिया। परिजन गोली की आवाज सुनकर अंदर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। जहां वीरवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के पूर्व शहरी प्रधान अजीत सैनी के बेटे रोहित (18) ने बुधवार को अपने घर के अंदर कमरे में जाकर पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन अंदर भागे। वहां रोहित को लहूलुहान देखकर तुरंत अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। खरखौदा पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां वीरवार को शव को पोस्टमार्टम कराया गया। अजीत सैनी ने बताया कि उनका बेटा रोहित बैडमिंटन खिलाड़ी था। उसने मार्च माह में ही बारहवीं कक्षा की परीक्षा भी दी थी और अभी कुछ विषयों की परीक्षा बाकी थी। अजीत सैनी का कहना है लॉकडाउन के दौरान से ही बैडमिंटन खेलने के लिए ना जा पाने व बची हुई परीक्षाओं को लेकर लगातार मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार को उसने कमरे में जाकर सीने में गोली मार ली। वीरवार को रोहित के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

रोहित का फाइल फोटो ।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें