फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ के आत्महत्या मामले में ससुराल पक्ष के 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला कारागार में दहेज हत्या के मामले में बंद एसडीओ के फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके ससुराल पक्ष के 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसडीओ के भाई ने आरोप लगाया है कि पहले उसके भाई को झूठे आरोप लगाकर जेल में भिजवाया और फिर मानसिक उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गन्नौर की अर्जुनपुरी कॉलोनी के रहने वाले प्रदीप कुमार ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई शिवभारत पानीपत रिफाइनरी में एसडीओ था। उसकी शादी मतलौडा गांव के अशोक कुमार की बेटी नीरज के साथ हुई थी। नीरज किसी के साथ मोबाइल पर लंबी बातचीत करती थी। इससे शिवभारत का उससे विवाद होता था। बाद में पत्नी की जिद पर उसका भाई रिफाइनरी की टाउनशिप में रहने लगा था। वहां पर नीरज ने अपने पिता अशोक, मां बाला, भाई धीरज, चाचा राजेश, बुआ, अपने तीनों मामा व मामी, अपनी दोनों मौसी को बुलाकर शिवभारत के साथ मारपीट की थी। 10 अक्तूबर को नीरज ने गन्नौर आकर आत्महत्या कर ली थी। उसके पिता अशोक ने उनके परिवार के 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही उन्हें मरवाने व वंश खत्म करने की धमकी दी थी। बाद में उनके परिवार के तीन सदस्य पुलिस के सामने पेश हो गए थे। प्रदीप कुमार ने बताया कि 24 दिसंबर को वह जेल में शिवभारत से मिलने गया तो वह डरा हुआ था। बाद में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर शिवभारत ने 30 दिसंबर को जेल में आत्महत्या कर ली थी। उसके भाई ने सुसाइड नोट भी लिखा था। पुलिस ने प्रदीप के बयान पर 13 आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें