फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण पर ही मिलेगा गन्ना किसानों को योजनाओं का लाभ : संदीप

Thu, 18 Jun 2026 08:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। गन्ना किसानों को अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करवाना होगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण कराने वाले किसानों को ही विभाग की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
सहायक गन्ना विकास अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पोर्टल सुचारु रूप से कार्य कर रहा है। किसान गन्ने का पंजीकरण करवा सकते हैं।इसके साथ ही गन्ना विभाग की ओर से जारी किए जाने वाले गन्ना बांड के लिए भी फसल पंजीकरण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप कुमार ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी फसल का विवरण पोर्टल पर दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है और उनका लाभ लेने के लिए फसल का पंजीकरण होना आवश्यक है।
विभाग ने किसानों से समय रहते पंजीकरण करवाकर सभी विभागीय योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें