सोनीपत। कामी रोड स्थित सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र पर गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। मिल प्रबंधन की तरफ से किसानों को मंगलवार रात तक गन्ना लाने के लिए कहा गया। बुधवार को पेराई सत्र की समाप्ति की घोषणा की जाएगी।
मिल प्रबंधन की तरफ से पेराई सत्र के लिए 32 लाख क्विंटल गन्ने की बांडिंग की गई थी। इसमें से मंगलवार देर शाम तक 25 लाख 91 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। करीब तीन हजार क्विंटल गन्ना यार्ड में शेष बचा हुआ है। संवाद