फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टीम ने किया जिले के क्रेच केंद्रों का निरीक्षण

Wed, 09 Apr 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत शहर में बनाए गए क्रेच केंद्र के निरीक्षण के दौरान यहां कार्यरत कर्मचारियों से सुविधाओं स
विज्ञापन
सोनीपत। कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए केंद्र सरकार के नेतृत्व में राष्ट्रीय क्रेच (शिशु गृह) योजना शुरू कर दी गई है। योजना के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की टीम ने जिले में स्थित क्रेच केंद्रों व प्ले स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर यहां बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। टीम में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. प्रीतम यशवंत व उप सचिव अभिषेक आनंद सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम ने न्यू जीवन नगर, विशाल नगर, पुलिस लाइन, गांव बढ़मलिक स्थित क्रेच केंद्रों का दौरा किया। यहां कार्यरत महिला कर्मियों को निर्देश दिए कि वह बच्चों की देखभाल करने के साथ उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। संयुक्त सचिव डॉ. प्रीतम यशवंत ने बताया कि क्रेच केंद्रों में बच्चों की देखभाल के लिए सुरक्षित व अच्छी जगह प्रदान की जाए। इन केंद्र में 6 माह से 6 साल तक के बच्चों को दाखिला दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि 3 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रारंभिक प्रोत्साहन व 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए प्री-स्कूल शिक्षा, सर्वांगीण विकास की निगरानी, स्वास्थ्य जांच व टीकाकरण की सुविधा अनिवार्य है। केंद्रों को एक माह में 26 दिन व प्रतिदिन 7:30 घंटे खोलना अनिवार्य है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा की संयुक्त निदेशक पूनम रमन ने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने राष्ट्रीय क्रेच योजना को प्रदेश में लागू किया। नगराधीश डॉ. अनमोल, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला परियोजना अधिकारी प्रवीण कुमारी, डब्ल्यूसीडीपीओ गीता गहलावत व पूनम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें