फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमघोंटू हवा : एक्यूआई फिर 300 पार पहुंचा, ग्रैप-4 के नियमों लागू होने पर भी बढ़ रहा प्रदूषण

Sat, 23 Nov 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल सोनीपत में प्रदूषण फिर बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। एक दिन पहले मिली राहत के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर से 300 पार पहुंच गया है। धूल व धुएं के कणों के कारण सांस लेने में परेशानी होने लगी है। ग्रैप-3 लागू होने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव लगातार जारी है। तापमान में अंतर का दौर जारी है। शुक्रवार को जिले के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 26.7 और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 26.9 और न्यूनतम 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हवा का प्रवाह कम हुआ तो वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़ गया। यह 309 दर्ज किया गया। एक दिन पहले एक्यूआई 234 था। यह सुबह ही बढक़र 272 पर पहुंच गया था। रात नौ बजे यह बढक़र 332 पर पहुंच गया।



बुजुर्गों को घर रहने की दी जा रही सलाह

बढ़ता प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। इसमें बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। स्मॉग के साथ अनेक प्रकार के प्रदूषित तत्व मिले होते हैं। यह शरीर में जाकर सांस से संबंधित रोग के कारण बनते हैं। चिकित्सक स्मॉग में बाहर न निकलने की हिदायत देने लगे हैं। वह सुबह-शाम घूमने वालों को सावधानी बरतने की कह रहे हैं। साथ ही लोगों को बेहतर क्वालिटी का मास्क लगाने के लिए हिदायत दे रहे हैं।
विज्ञापन




प्रदूषण फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। टीम लगातार प्रदूषण फैलाने वालों पर शिकंजा कस रही है। ग्रैप-4 के नियमों को सख्ती से लागू कराया जा रहा है।
विज्ञापन


-प्रदीप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें