फोटो 41: सोनीपत के कुम्हार गेट के पास मकान में आग लगने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा नेता राज
सोनीपत। कुम्हार गेट के पास एक घर में रात 11:15 बजे अचानक शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग लगने से रखीं ई-रिक्शा की कुछ बैटरियां भी फट गई। आग से घरेलू सामान भी जल गया। धुआं उठता देख मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दूसरी मंजिल पर सो रहे घर के सदस्यों ने दूसरी छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद तीन अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिनकी सहायता से आग पर काबू पा लिया गया।
मकान मालिक सचिन जैन ने बताया कि वह और उनके परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरे में सो रहे थे कि रात लगभग 11 बजे आग की लपटें उठती दिखी। भवन के नीचे स्थिति दुकान का शटर बंद होने के कारण आग की लपटें ऊपर तक पहुंच गई। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही घर में रखी ई-रिक्शा की बैटरी फटी तो घर के सभी सदस्यों ने साथ लगती दूसरी छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को दुकानदार ने दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता राजीव जैन ने मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने उन्हें बताया कि नीचे खड़ी दो ई रिक्शा, घर में रखे सोफे, एयर कंडीशनर सहित सारा सामान जल गया और आग से दीवारों व छत को भी नुकसान पहुंचा है। इस पर राजीव जैन ने आश्वासन दिया कि वह जिला प्रशासन व सरकार से बातचीत करके आर्थिक मदद करवाने का प्रयास करेंगे।