शिविर के समापन पर प्रमाणपत्र के साथ राजकीय महिला महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविकाएं। स्रोत :
सोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय सोनीपत में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सुचेता को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक घोषित किया गया। शनिवार को कैंप का समापन हुआ। इसकी शुरुआत महाविद्यालय के इंचार्ज डॉ. नवीन वशिष्ठ के स्वागत से हुई।
एनएसएस स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश करके कार्यक्रम में समा बांध दिया। कैंप में भाग लेने वाली स्वयंसेविकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महाविद्यालय इंचार्ज डॉ. नवीन वशिष्ठ ने कैंप के दौरान किए गए कार्यों के लिए सराहना की और एनएसएस प्रभारी सविता दहिया एवं समस्त स्टाफ को कैंप में उनकी भूमिका के लिए बधाई दी।
इस अवसर डॉ. सुभाष सिसोदिया, डॉ. मंजीत गहलावत, डॉ. पूनम, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. रुचि आदि मौजूद रही।