फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना में निकली श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा

Sun, 01 Mar 2026 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा। फोटो संवाद
विज्ञापन
गोहाना। श्रीश्याम मित्र मंडल गोहाना की ओर से शनिवार को 14वां श्री श्याम वंदना महोत्सव मनाया गया। इसमें विशेष रूप से भव्य निशान यात्रा और अन्नकूट भोग का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा श्याम की ध्वजा यानी निशान श्रद्धालुओं को निशुल्क दिए गए।
विज्ञापन


निशान यात्रा की शुरुआत अग्रवाल सत्संग भवन, पुरानी अनाज मंडी से हुई। यात्रा पुरानी अनाज मंडी, तहसील रोड और काठ मंडी से होती हुई वापस अग्रवाल सत्संग भवन पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे रास्ते भक्त बाबा श्याम के भजनों पर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में नगर परिषद गोहाना की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। निशान यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर शामिल हुए। पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें