फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कौशल बिजनेस चैलेंज योजना के माध्यम से विद्यार्थी देंगे रोजगार संबंधी सुझाव

Thu, 09 Oct 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22- सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित शिक्षा विभाग का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय विद्यालयाें में कौशल बिजनेस चैलेंज (केबीसी) योजना के माध्यम से विद्यार्थियों से सुझाव मांगकर स्वरोजगार की अलख जगाई जा रही है। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने, उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना, रचनात्मक विचारों को जागृत करना है।
विज्ञापन

अब तक 250 शिक्षकों व 929 विद्यार्थियों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। शिक्षा विभाग का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को कौशल शिक्षा देने के साथ नवाचार को बढ़ावा देना है। इसके लिए विद्यार्थियों से रोजगार संबंधी सुझाव मांगे गए हैं ताकि उन्हें पढ़ाई के बाद नौकरियों पर निर्भर न रहना पड़े।
विद्यार्थी स्वरोजगार स्थापित कर अन्य युवाओं को भी रोजगार मुहैया करवा सकें। इसके लिए विभिन्न विद्यालयाें के दो शिक्षकों व विद्यार्थियों को रोजगार सुझाव पर बातचीत करने, अपनी बात रखने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। जिला सहायक परियोजना संयोजक अमित भनवाला ने बताया कि इस बार कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को रोजगार संबंधी सुझाव देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं शैक्षणिक सत्र 2024-25 के सत्र में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को योजना में शामिल किया गया था। कार्यशालाओं के माध्यम से जल्द श्रेष्ठ सुझाव देने वाली ब्लॉक स्तर पर 5-5 टीमाें का चयन किया जाएगा। योजना के तहत करीब 5 विद्यार्थियों की टीम अपने रोजगार संबंधी सुझाव देगी। विशेषज्ञों की ओर से विद्यार्थियाें के सुझाव पर मूल्यांकन किया जाएगा।
प्रथम चरण में कार्यशाला के माध्यम से प्रत्येक ब्लॉक से 5-5 टीमाें का चयन किया जाएगा। इसके बाद चयनित टीमें जिलास्तर पर होने वाली कार्यशाला में लेंगी। जिलास्तर पर 10 श्रेष्ठ सुझाव देने वाली टीमों का चयन कर 5-5 रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी ताकि यह टीमें अपने सुझाव पर और बेहतर तरीके से कार्य कर सकें।
दूसरे चरण में चयनित 10 श्रेष्ठ सुझाव देने वाली टीमें राज्यस्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगी। राज्यस्तर पर श्रेष्ठ सुझाव देने वाली 5 टीमों का चयन कर प्रत्येक को 20 हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

कौशल बिजनेस चैलेंज योजना के माध्यम से विद्यार्थियों से रोजगार संबंधी सुझाव मांगे गए हैं। श्रेष्ठ सुझाव देने वाले विद्यार्थियों की टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही विजेता टीम को राज्यस्तरीय कार्यशाला में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा। इसके लिए पंजीकरण के साथ शिक्षकों व विद्यार्थियों को सुझाव पेश करने संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन

- सुजाता खत्री, जिला परियोजना संयोजक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें