फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विद्यार्थी अब वैश्विक स्तर की भाषा सीख सकेंगे

Sat, 25 Jul 2026 05:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल खेवड़ा में फीता काटकर फ्रेंच लैंग्वेज लैब का शुभारं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेवड़ा में विद्यार्थी अब वैश्विक स्तर की भाषा सीख सकेंगे। वैश्विक स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर फ्रेंच लैंग्वेज लैब का उद्घाटन किया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में विदेशी भाषाओं का ज्ञान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, उच्च शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसरों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप इस प्रकार की आधुनिक लैंग्वेज लैब विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इस नवाचारी पहल के लिए बधाई देते हुए विद्यार्थियों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
प्राचार्य नरेश कुमार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि फ्रेंच लैंग्वेज लैब की स्थापना से विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल संसाधनों के माध्यम से सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने की भाषा दक्षताओं का प्रभावी प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को वैश्विक नागरिक बनाने की दिशा में सार्थक कदम है।
विज्ञापन

फ्रेंच लैंग्वेज कोऑर्डिनेटर प्रीति के समर्पित प्रयासों एवं योगदान की भी विशेष सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया व फ्रेंच भाषा में परिचय एवं संक्षिप्त संवाद प्रस्तुत कर अपनी भाषा दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस दौरान उपप्राचार्य सुरेंद्र महला, समुद्र मलिक, सविता राठी, रेखा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें