फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ेंगे विद्यार्थी, हुनर दिखाने को मिलेगा मंच

Sat, 20 Jul 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश के सभी जिलों के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए विद्यालय स्तर पर क्लचरल फेस्ट-2024 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों व खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कल्चरल फेस्ट के आयोजन के निर्देश दिए हैं। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से विद्यार्थियों को अपना हुनर दिखाने का मंच मिलेगा।
विज्ञापन


विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से सभी जिलों में जारी किए गए पत्र में कहा है कि कल्चरल फेस्ट-2024 में केवल राजकीय व आरोही विद्यालयों की कक्षा पांचवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन 24 से 31 जुलाई तक सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए वित्तीय सहायता राशि भी जारी की जाएगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को चार हजार रुपये प्रति विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय को तीन हजार व राजकीय माध्यमिक विद्यालय को दो हजार रुपये प्रति विद्यालय राशि दी जाएगी। कार्यक्रम के उपरांत सभी विद्यार्थियों की पुरस्कार राशि उनके बैंक खातों में तुरंत भिजवाई जाएगी।

विद्यार्थियों के बनाए जाएंगे दो समूह
पहला समूह : पांचवीं से आठवीं कक्षा : फॉक डांस सोलो, फॉक डांस ग्रुप, रागिनी, पर्यावरण पर आधारित स्किट, किसी भी स्टाइल में सोलो डांस, सोलो म्यूजिक।
दूसरा समूह : नौवीं से 12वीं कक्षा : फॉक डांस सोलो, फॉक डांस ग्रुप, रागिनी व पर्यावरण पर आधारित स्किट।

ग्रुप एक के लिए दो अतिरिक्त श्रेणियां शामिल
कल्चरल फेस्ट-2024 के लिए के लिए ग्रुप एक (पांचवीं से आठवीं कक्षा तक) के विद्यार्थियों के लिए दो अतिरिक्त श्रेणियां शामिल की गई हैं। इसमें सोलाे डांस व सोलो म्यूजिक शामिल है। पहले ग्रुप एक में यह गतिविधियां नहीं थी। अधिकारियों का कहना है कि विद्यालय स्तर पर विजेता टीमों को खंडस्तरीय कार्यक्रम के लिए भेजा जाएगा। वहां जीत दर्ज करने वाली टीमें जिलास्तर पर प्रदर्शन करेंगी। इस स्तर की विजेता टीमों को राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


वर्जन
राजकीय स्कूलों में कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया जाना है। विद्यालय स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम को लेकर सभी को अवगत करा दिया है। इसमें पांचवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। 24 से 31 जुलाई के मध्य विद्यालय स्तरीय कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया जाना है। इसमें विजेता विद्यार्थियों को खंड स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत

फोटो 11- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें