फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहरवासियों की मांग पर करीब दो साल बाद शुरू की समता पुलिस चौकी

Sat, 20 Jul 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। पुलिस प्रशासन की तरफ से शहरवासियों की मांग पर समता पुलिस चौकी को दो साल बाद फिर से शुरू कर दिया है। शहर के बीच मुख्य बाजार के नजदीक पुलिस चौकी होने से आपराधिक घटनाओं को रोकने में पुलिस को मदद मिल सकेगी। इससे शहरवासियों को भी पुलिस का सहयोग मिलता रहेगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने किन्हीं कारणों के चलते समता चौकी को दो साल पहले बंद कर दिया था। इसके बाद शहरवासी इंद्रजीत विरमानी के नेतृत्व में समता चौकी को बहाल कराने की मांग को लेकर पिछले वर्ष सितंबर में डीसीपी से मिले थे और चौकी शुरू करने को मांग पत्र सौंपा था। अब पुलिस ने शहरवासियों की मांग पर समता चौकी को चालू कर दिया है। समता चौकी चौ. देवीलाल स्टेडियम के पास है और शहर थाना के अधीन है। समता चौकी दोबारा शुरू होने से शहर में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। समता चौकी में प्रभारी सब्बल सिंह समेत नौ पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें