16जेएनडी41: सम्मानित किए गए विजेता प्रतिभागी। स्रोत संस्थान
जींद। राष्ट्रीय शिक्षा समिति टोहाना की ओर से आयोजित अक्टूबर, दिसंबर में प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में मेरिट प्राप्त करने वाले 55 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समिति चेयरमैन वीरेंद्र कौशल पहुंचे। अध्यक्षता एमडी शर्मिली श्योकंद ने की।
अक्तूबर में आयोजित हिंदी प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर वर्ग में 24 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की। दिसंबर में आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में 31 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की। जूनियर वर्ग में छठी कक्षा की दिव्या ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर में 10वीं कक्षा की साक्षी ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अरोड़ा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजनों से विद्यार्थियों को आगे आने का अवसर मिलता है। विद्यार्थियों के मन में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। भविष्य में आगे बढ़ने का अवसर इस तरह की प्रतियोगिताओं से मिलता है। इस मौके पर प्राचार्य डिंपल अरोड़ा, एमडी शर्मिली श्योकंद, हरदीप श्योकंद, प्रदीप श्योकंद मौजूद रहे।