फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के भविष्य पर बन आई तो स्कूल पर जड़ा ताला

Thu, 25 Sep 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लुहारी टिब्बा स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल में कार्यरत एक अध्यापिका पर पढ़ाई में लापरवाही बरतने के आरोप में बुधवार सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

 ताला जड़ने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके ग्रामीणों ने ताला खोला।

गांव लुहारी टिब्बे में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि  गांव में बने राजकीय माध्यमिक स्कूल में कार्यरत एक शिक्षिका न तो स्कूल समय पर आती हैं और न ही बच्चों को सही तरीके से पढ़ाती हैं। बल्कि उन्हें नकल करने के लिए प्रेरित करती हैं। शिक्षिका की लापरवाही के चलते उनके बच्चों की शिक्षा बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। बच्चों और अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को स्कूल पर ताला जड़ दिया। सूचना पर शिक्षा विभाग के आला अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन

 ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखी तथा शिक्षिका के तबादले की मांग की। वहीं शिक्षिका ने आरोपों का खंडन करते हुए पूरी इमानदारी से नौकरी करने की बात कहीं। इस दौरान कई घंटों तक अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच बैठक चलती रही। अधिकारियों के व्यवस्था को सुधारने के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें