फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विद्यार्थियाें को व्यक्तित्व निर्माण, स्वास्थ्य सुरक्षा पर किया जागरूक

Wed, 10 Dec 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31- सोनीपत की सिक्का कॉलोनी ​स्थित स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अरडेंट की ओर से आयोजित क
विज्ञापन
सोनीपत। रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अरडेंट की ओर से मंगलवार को सिक्का कॉलोनी स्थित निजी स्कूल में जागरूकता एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, वित्तीय जागरूकता, स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सत्र आयोजित किए गए।
विज्ञापन

प्रथम सत्र में शिखा तोमर ने व्यक्तित्व विकास पर विद्यार्थियाें को जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियाें को व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास, संचार कौशल, सकारात्मक सोच विकसित करने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विशाल बेदी ने दूसरे वित्तीय साक्षरता सत्र में विद्यार्थियाें को धन प्रबंधन, बचत, भविष्य की आर्थिक योजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों जानकारी दी।
तीसरे चरण में डॉ. हरीश, डॉ. श्रुति भारद्वाज ने विद्यार्थियाें की निशुल्क दंत जांच कर उन्हें स्वच्छता एवं दांतों की देखभाल के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में क्लब के प्रधान पुनीत जग्गा, सचिव अंकुश शर्मा, अतुल खट्टर, रूबी शर्मा, राजेश कटारिया, अभिषेक गुप्ता, राजेश मक्कड़, जितेंद्र चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें