फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाल विवाह मुक्त भारत के बारे में विद्यार्थियों को किया जागरूक

Fri, 13 Feb 2026 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव जगदीशपुर में ग्रामीणों को शपथ दिलाते पैनल अधिवक्ता। स्रोत: प्राधिकरण
विज्ञापन
सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से गांव नांदनाैर, जगदीशपुर व बड़वासनी के सरकारी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पैनल अधिवक्ता विनोद शर्मा व नवनीत ने सुरक्षित इंटरनेट, बाल विवाह मुक्त भारत व नालसा योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

पैनल अधिवक्ताओं ने विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन गोपनीयता, साइबर अपराध, फेक प्रोफाइल, साइबर बुलिंग एवं डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी।
उन्होंने नालसा योजनाओं की के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से निशुल्क पैनल अधिवक्ता उपलब्ध करवाए जाते हैं। जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है वह अपने मामलों के लिए निशुल्क पैनल अधिवक्ता की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि व्यक्ति कार्यालय आने में अक्षम है वह जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 0130-2220057 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के जरिए भी अपने मामलों के बारे में कानूनी सलाह की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें