फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यूएमसी के मामले में फंसे विद्यार्थी बहाल

Thu, 14 May 2026 08:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिधलान में इस बार 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम कई मायनों में खास रहा। परीक्षा के दौरान जिन 24 विद्यार्थियों पर अनुचित साधनों (यूएमसी) के प्रयोग के आरोप लगे थे वे जांच में निर्दोष पाए गए हैं। ये सभी छात्र न केवल आरोपों से मुक्त हुए हैं बल्कि परीक्षा में सफल भी रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के 47 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। सभी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 33 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। प्राचार्य दीपक आंतिल ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के आत्म विश्वास, कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें