फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूरी हुई तैयारी, कल प्रतिभा दिखाने की बारी

Thu, 14 Aug 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत पुलिस लाइन में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान मार्च पास्ट से पूर्व निरीक्षण
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन के मैदान में बुधवार को जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। उपायुक्त सुशील सारवान ने मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर देशवासी को राष्ट्रीय पर्व में देशभक्ति के जज्बे के साथ हिस्सा लेते हुए वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को स्मरण करना चाहिए। इससे पहले उपायुक्त ने शहीदी स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
उपायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर एसीपी राजदीप के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों व होमगार्ड के जवानों ने विद्यार्थियों के साथ मार्च पास्ट किया। सबसे आगे पीएसआई मंजू के नेतृत्व में हरियाणा महिला पुलिस की टुकड़ी ने कदमताल किया।
विज्ञापन

उनके पीछे पीएसआई कमलदीप के नेतृत्व में हरियाणा पुरुष पुलिस, सब इंस्पेक्टर जयबीर के नेतृत्व में गृहरक्षी हरियाणा, सीनियर अंडर ऑफिसर सिवानी के नेतृत्व में एनसीसी सीनियर विंग, राहुल के नेतृत्व में हिंदुस्तान स्काउट, आरती के नेतृत्व में हिंदुस्तान गाइड (गर्ल्स) की टुकड़ी ने कदमताल किया।
वहीं, वंश चौहान के नेतृत्व में गोल्डन हैरियर स्कूल के बैंड की धुनों पर सबने परेड करते हुए बुलंद भारत की तस्वीर पेश की। परेड के उपरांत पीटी-शो का प्रदर्शन किया गया। स्कूलों के विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया।
इसके बाद देशभक्ति के संदेश के साथ सांस्कृतिक समृद्धि के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, लिटल एंजल्स स्कूल, रेणू विद्या मंदिर, इंडियन स्कूल, जैन विद्या मंदिर, ऋषिकुल विद्यापीठ, ब्राइट स्काॅलर स्कूल व हिंदू विद्यापीठ की विद्यार्थियों ने देशभक्ति, हरियाणवी, राजस्थानी और पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान पुलिस उपायुक्त प्रबिना पी., एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश डॉ. अनमोल भी मौजूद रहे।
जिलास्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री होंगे अतिथि
उपायुक्त ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर मनाए जाने वाले जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। गोहाना में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक कृष्णा गहलावत, गन्नौर में विधायक देवेंद्र कादियान और खरखौदा में विधायक पवन खरखौदा में ध्वजारोहण करेंगे।

फोटो 02: सोनीपत पुलिस लाइन में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान मार्च पास्ट से पूर्व निरीक्षण

फोटो 02: सोनीपत पुलिस लाइन में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान मार्च पास्ट से पूर्व निरीक्षण

फोटो 02: सोनीपत पुलिस लाइन में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान मार्च पास्ट से पूर्व निरीक्षण

फोटो 02: सोनीपत पुलिस लाइन में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान मार्च पास्ट से पूर्व निरीक्षण

फोटो 02: सोनीपत पुलिस लाइन में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान मार्च पास्ट से पूर्व निरीक्षण

फोटो 02: सोनीपत पुलिस लाइन में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान मार्च पास्ट से पूर्व निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें