सोनीपत के खरखौदा में गांव मंडौरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता रैली से पू
खरखौदा। लोकसभा आम चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्वीप अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गांव मंडोरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर ग्रामीणों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। वहीं पोस्टरों के माध्यम से भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्राचार्य सुनील लाकड़ा ने अपील की है कि जो विद्यार्थी 18 वर्ष के हैं, वह अपना वोट अवश्य बनवाएं और मताधिकार का इस्तेमाल करें। साथ ही परिजनों व दोस्तों को भी इसके लिए प्रेरित करें। विद्यालय प्रवक्ता राजकुमार ने सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को मत डालने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता के लिए पोस्टर बनाए और स्लोगन लिखे। इससे पूर्व सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को चुनाव के पर्व में अपनी अहम भूमिका निभाने को लेकर मतदान करने व दूसरों को करवाने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों को जागरूक किया गया कि वह अपने अभिभावकों को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान नीरज, डॉ. राजेश मोर, दीप्ती, शर्मिला, रविता, सुनील सहित अन्य मौजूद रहे।