फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कौशल मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, उत्पादों के लगाए स्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू विद्यापीठ में वीरवार को कौशल मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, नवाचार और व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए। विद्यार्थियों ने छोटे उद्यमियों के रूप में अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया और उनसे जुड़े विचारों की जानकारी भी दी।
मेले में खाद्य पदार्थों के स्टॉल, मनोरंजक खेल और विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई सैकड़ों हस्तनिर्मित वस्तुएं आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपने उत्पादों की प्रस्तुति की। अभिभावकों ने बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा देखी व विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्यमशीलता, रचनात्मक सोच और अपने कौशल को पहचानने का मंच मिला। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने कहा कि औपचारिक शिक्षा के साथ हस्तकौशल और व्यावहारिक ज्ञान भी जरूरी है। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने और भविष्य के जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें