फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विवि की मेरिट सूची में छाई हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

Wed, 24 Apr 2024 10:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में हिंदू कन्या महाविद्यालय के कंप्यूटर विभाग की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। बी वॉक. आईटी प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं ने मेरिट सूची के सभी शीर्ष-10 स्थानों पर जगह बनाई है। प्राचार्य डॉ. रचना गुप्ता ने छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन

मेरिट सूची में पलक ने 93.75 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम, जिया ने 93.25 फीसदी के साथ दूसरा, दृष्टि व पलक ने 92.25 फीसदी अंक लेकर तीसरा, युविका ने 91.25 फीसदी के साथ चौथा, पायल ने 90.50 फीसदी अंक लेकर पांचवा, ज्योति ने 90.25 फीसदी अंक लेकर छठा, प्रीति व तनीषा ने 89.75 फीसदी अंक लेकर सांतवा, गरिमा ने 89.50 फीसदी अंक लेकर आंठवां, दीपांशी शर्मा ने 89.25 फीसदी अंक लेकर नौवां और अंशिका ने 89 फीसदी अंक लेकर 10वां स्थान हासिल किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज जैन ने मेरिट प्राप्त छात्राओं को बधाई दी। इस दौरान कंप्यूटर विभाग की प्रवक्ता लेफ्टिनेंट नीतू नसीयर दूहन, बबीता कुहार, सोनिया राय, कोमल, प्रवीण, प्रीति, मोनिका दीक्षित, मोनिका मान, कोमल, अंजलि आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें