फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के डायट बीसवां मील में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं के साथ प
विज्ञापन
सोनीपत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बीसवां मील में 11 सितंबर को जिला स्तरीय हिंदी दिवस पखवाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सोमवार को कार्यक्रम के दौरान विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। प्राचार्य सुजाता खत्री के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश कौशिक और अनीता, विनीता व सुशील कुमार ने आयोजन में सहयोग किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति रुचि और सम्मान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

इन्हें दिया गया पुरस्कार
कक्षा चौथी से पांचवीं तक के वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खरखौदा के आर्यन, निहारिका व ज्योति, द्वितीय स्थान पर रहे खानपुर कलां के आर्यन और तृतीय स्थान हासिल करने वाली आहुलाना की आरती व परी को सम्मानित किया गया। वहीं, कक्षा नौवीं से 12वीं तक के वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कथूरा की पायल, तमन्ना व शिवानी, द्वितीय स्थान पर रहीं बीधल की आशु व रितिका और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली स्नेहा, नीशु व सोनाक्षी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा निबंध लेखन, काव्य पाठ और भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को भी पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें