फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपतः छात्र को झगड़े में बीच बचाव करना पड़ा भारी, दोस्तों संग मिल चाकुओं से गोदकर हत्या

Tue, 17 Mar 2020 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
अंकित का फाइल फोटो
विज्ञापन

मोहाना थानांतर्गत गांव रहमाना में कक्षा 12 के छात्र को गांव के युवक ने दोस्तों संग चाकुओं से गोद दिया। उसे गंभीर हालत में खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में एक सप्ताह पहले युवक कुछ बच्चों से झगड़ा कर रहा था, जिसमें छात्र ने बीच बचाव कर दिया था। उसी समय से छात्र से वह युवक रंजिश रखने लगा और उस रंजिश में सोमवार शाम को उसे चाकुओं से गोद डाला।

 

मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को दिया तो परिजनों ने पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कहते हुए शव लेने से इंकार कर दिया। जिससे पुलिस के हाथपांव फूल गए और पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

उसके बाद ही परिजनों ने छात्र का शव लिया। रहमाना गांव के रहने वाले प्रेम कश्यप ने बताया कि उसका बेटा अंकित (19) कक्षा 12 का छात्र था जो परीक्षा देकर आने के बाद सोमवार शाम को घर से कुछ दूरी पर गली में खड़ा था। उस समय ही गांव का रहने वाला रिंकू अपने दो दोस्तों प्रमोद व अनित निवासी चटिया देवा के साथ वहां पहुंचा।

 

इन तीनों ने अंकित को पकड़ लिया और उस पर चाकुओं से कई वार कर दिए। अंकित के पेट में तीन वार किए गए और वह रास्ते में गिर गया तो आरोपी उसे चाकू मारकर भाग गए। परिजनों को अंकित को चाकू मारे जाने की सूचना मिली तो वह उसे तुरंत ही एक निजी चिकित्सक लेकर पहुंचे और वहां से मेडिकल कॉलेज खानपुर में लेकर गए। जहां सोमवार रात में उपचार के दौरान अंकित की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में अंकित के पिता प्रेम की शिकायत पर मोहाना थाना पुलिस ने रिंकू, प्रमोद व अनित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने अंकित के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दिया तो परिजनों ने शव लेने से साफ इंकार कर दिया।
 
वह पहले आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग पर अड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई जगह दबिश डाली और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ मोहाना महिपाल सिंह का कहना है कि इन तीनों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

एक सप्ताह से रखता था रंजिश, धमकी को गंभीरता से नहीं लिया
अंकित के पिता प्रेम ने बताया कि एक सप्ताह पहले गांव में रिंकू का कुछ बच्चों के साथ झगड़ा हो रहा था। जिसको देखकर अंकित वहां चला गया और उसने रिंकू को झगड़ा नहीं करने की बात कहते हुए बीच बचाव करा दिया। जिसके बाद से रिंकू उससे रंजिश रखने लगा था और उसने इस कारण ही उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
 
उस समय किसी ने उसे गंभीरता से नहीं लिया, क्योंकि सभी मान रहे थे कि बच्चों के बीच आपस में झगड़ा हुआ था और अंकित ने बीच बचाव कराया है तो उससे रिंकू उस समय केवल नाराज हुआ होगा। लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि इतनी छोटी बात पर रिंकू अपने साथियों संग मिलकर अंकित की हत्या कर देगा।
पुलिस को सूचना मिली थी कि रहमाना में छात्र को चाकू मारा गया है और वह अस्पताल में भर्ती है। इस सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल में पहुंची तो वहां कुछ समय बाद घायल की मौत हो गई। उसके पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया और उसमें कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक सप्ताह पहले झगड़े में बीच बचाव के कारण रंजिश मानते हुए यह हत्या की गई है। -महीपाल सिंह, एसएचओ थाना मोहाना।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें