इस मामले में अंकित के पिता प्रेम की शिकायत पर मोहाना थाना पुलिस ने रिंकू, प्रमोद व अनित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने अंकित के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दिया तो परिजनों ने शव लेने से साफ इंकार कर दिया।
वह पहले आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग पर अड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई जगह दबिश डाली और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ मोहाना महिपाल सिंह का कहना है कि इन तीनों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
एक सप्ताह से रखता था रंजिश, धमकी को गंभीरता से नहीं लिया
अंकित के पिता प्रेम ने बताया कि एक सप्ताह पहले गांव में रिंकू का कुछ बच्चों के साथ झगड़ा हो रहा था। जिसको देखकर अंकित वहां चला गया और उसने रिंकू को झगड़ा नहीं करने की बात कहते हुए बीच बचाव करा दिया। जिसके बाद से रिंकू उससे रंजिश रखने लगा था और उसने इस कारण ही उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
उस समय किसी ने उसे गंभीरता से नहीं लिया, क्योंकि सभी मान रहे थे कि बच्चों के बीच आपस में झगड़ा हुआ था और अंकित ने बीच बचाव कराया है तो उससे रिंकू उस समय केवल नाराज हुआ होगा। लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि इतनी छोटी बात पर रिंकू अपने साथियों संग मिलकर अंकित की हत्या कर देगा।
पुलिस को सूचना मिली थी कि रहमाना में छात्र को चाकू मारा गया है और वह अस्पताल में भर्ती है। इस सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल में पहुंची तो वहां कुछ समय बाद घायल की मौत हो गई। उसके पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया और उसमें कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक सप्ताह पहले झगड़े में बीच बचाव के कारण रंजिश मानते हुए यह हत्या की गई है। -महीपाल सिंह, एसएचओ थाना मोहाना।