सोनीपत। फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार मुक्त कार्य प्रणाली के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को लघु सचिवालय में सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सुभाष चंद्र ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। एसडीएम ने कहा कि पारदर्शिता के साथ कार्य करना ही सुशासन की पहचान है। उन्होंने सभी इंस्पेक्टरों को एलपीजी की कालाबाजारी व धांधली करने वाले गैस संचालकों से सख्ती से निपटने के लिए कहा। उन्हें निर्देश दिया कि यदि कोई एजेंसी संचालक नियमानुसार कार्य नहीं कर रहा है तो सख्ती से निपटा जाए।