फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा की विचारधारा से कार्यकर्ताओं को कराया अवगत

Mon, 16 Mar 2026 05:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबो​धित करती बबीता दहिया। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को फरमाना मंडल, खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया गया। जिला सह संयोजिका बबीता दहिया की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता पूर्व जिला परिषद चेयरमैन मीना नरवाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। शिविर के दौरान सरकार की उपलब्धियों तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सत्र आयोजित किया गया। विभिन्न योजनाओं और जन कल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें