फोटो :29: सोनीपत के खरखौदा में सड़क पर विचरती गाय के गले में रिफ्लेक्टर बैंड बांधते डीसीपी नरेंद
- फोटो : कस्बे के अंदर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
सोनीपत। सड़क पर अंधेरे में घूमते बेसहारा पशुओं के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने पहल शुरू की है। जिला ट्रैफिक प्रभारी डीसीपी नरेंद्र कादियान की अगुवाई में पुलिसकर्मी जिले में घूमकर इन पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बैंड (रेडियम कॉलर) बांध रहे हैं। यह दूर से ही चमककर वाहन चालकों को सावधान कर देंगे।
रात को अक्सर ग्रामीण क्षेत्र और हाईवे सड़क मार्गों पर अचानक सामने आ जाने वाले पशु वाहन चालकों के लिए बड़े खतरे का कारण बनते हैं। अंधेरे में दिखाई न देने के चलते कई बार बड़े हादसे हो जाते हैं। पुलिस का यह अभियान इन हादसों को रोकने में कारगर साबित होगा। गले में बंधा बैंड हेडलाइट की रोशनी पड़ते ही चमक उठेगा और वाहन चालक अलर्ट हो जाएगा।
डीसीपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि यह कदम न केवल पशुओं की जान बचाएगा, बल्कि वाहन चालकों और सवारियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और यह अभियान इसी दिशा में एक अहम प्रयास है।