सोनीपत। नरेला-सोनीपत मार्ग पर ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय के पास कार ने स्कूली बच्चों को लेकर आ रही वैन को टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार छह बच्चे घायल हो गए और चालक को भी गंभीर चोट आई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार को दिल्ली के जींदपुर निवासी विजय अपनी वैन में नरेला व बारोटा से सोनीपत लिटल एंजल्स स्कूल के बच्चों को ला रहे थे। अभिभावकों ने वैन को निजी तौर पर अपने बच्चों के लिए लगा रखा है। वैन में दिल्ली के नरेला स्थित गौतम कॉलोनी निवासी आशवी (10), नित्या (5), जदित्या (9), अनिक (10), आरव व गांव बारोटा निवासी मधुर (16) सवार थे।
जब वैन विश्वविद्यालय से आगे पहुंची तो तेज रफ्तार कार ने अचानक मोड़ से यू-टर्न लेते हुए वैन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वैन करीब 10 मीटर दूर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में आशवी के सिर में चोट लगने से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य विद्यार्थी भी घायल हैं। हादसे के बाद चालक भाग निकला। राहगीरों ने घायलों को सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे के बाद मची चीख पुकार
वैन चालक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। बच्चे बचाव को लेकर चिल्लाने लगे। हादसे में ज्यादातर बच्चे चोटिल थे। राहगीरों ने तुरंत बच्चों की मदद की और उन्हें बाहर निकाला।
हादसे में वैन सवार विद्यार्थी व चालक घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में बयान दर्ज कर उसके आधार पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत
फोटो :10: सोनीपत के नरेला रोड पर ओपी जिंदल ग्लोबल विवि के पास हादसे के बाद निजी अस्पताल में उपच
फोटो :10: सोनीपत के नरेला रोड पर ओपी जिंदल ग्लोबल विवि के पास हादसे के बाद निजी अस्पताल में उपच